एटा, जून 1 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों का जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम अरविन्द सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों-छात्राओं को Rs. 21 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। डीएम ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए ईमानदारी, अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। यह भ...