बागपत, मार्च 13 -- बागपत। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त पहुंच गई है। मोबाइल में मैसेज आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं, करीब 10 हजार ऐसे किसान भी रहे, जो सम्मान निधि से वंचित रह गए। ये वह किसान है, जिनके कागजात या फिर आधार कार्ड में त्रुटियां मिली थी। उप कृषि निदेशक विभाति चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18.65 करोड़ रुपये 22वीं किस्त जिले के 93285 किसानों के खाते ट्रांसफर हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गुवाहाटी से कार्यक्रम के समय धनराशि जारी की गई है। वहीं कृषि विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों, बीज भंडार और जिला कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। नामित किए गए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी मौजूद रहे ह...