प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- प्रयागराज। पीएम किसान सम्मान निधि के नए आवेदकों को आधार में दर्ज पते के कारण परेशानी हो रही है। आवेदन के लिए आधार में दर्ज पता और आवेदक के वर्तमान पते का मिलान जरूरी होने है। कई लोगों ने नौकरी या व्यापार के दौरान आधार बनवाते समय उसी स्थान का पता दर्ज करा दिया था। अब पैतृक गांव से सम्मान निधि का आवेदन करने में उन्हें परेशानी हो रही है। फिलहाल योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...