लखीमपुरखीरी, मई 29 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे किसानों की अब वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए भारत सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। वार्षिक ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों की सम्मान निधि रोक दी जाएगी। ई-केवाईसी होने के बाद ही किसानों के खाते में सम्मान निधि की अगली किस्त भेजी जाएगी। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सम्मान निधि ले रहे किसानों की वार्षिक ई-केवाईसी कराने को लेकर भारत सरकार से आदेश किया गया है। अब जो किसान निर्धारित अवधि में वार्षिक ई-केवाईसी नहीं कराएंगे उनकी किस्त रोक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए ई-केवाईसी के कई विकल्प हैं। किसान मोबाइल से घर से ही अपनी ई-केवाईसी कर सकेंगे। इसके अलावा जन सेवा केंद्र पर ...