मोतिहारी, अप्रैल 11 -- आनंद पांडेय, संग्रामपुर। सड़क दुघर्टना में मृत सेना के जवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। सेना के जवान को 12 राउंड फायरिंग कर सलामी दी गई। इजरा मोरी के समीप गण्डक नदी के किनारे सेना के जवान का अंतिम संस्कार हुआ। बताया जाता है कि शुक्रवार को संग्रामपुर मठिया गांव के सेना जवान अशोक कुमार उर्फ बब्लू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह इजरा मोरी के समीप गंडक नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सेवेन बिहार रेजिमेंट दानापुर सेंटर के लेफ्टिनेंट विजय कुमार सिंह के साथ आए छह जवानों के द्वारा 12 राउंड फायरिंग कर सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। वहीं मृतक जवान के शरीर से तिरंगा झंडा को साथी जवानों के द्वारा उसके छोटे भाई विमल कुमार उर्फ बदरी को समर्पित किया गया। उस सम...