सम्मान के साथ सीआईएसएफ जवान व उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार
देवघर, मई 2 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। एनएच-31 पर खगड़िया जिले के महेशखुट थाना क्षेत्र अंतर्गत गौछारी के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मरे सीआईएसएफ जवान विपिन चौरसिया व उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया गया। बता दें कि तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया था।
हादसे का विवरण ऑटो सवार ट्रक के नीचे दब गए, जिससे विपिन चौरसिया, उसकी पत्नी दीपमाला व ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई थ्री। मृतक सीआईएसएफ जवान विपिन चौरसिया छुट्टी पर घर आए हुए थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी पर लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे। शादी के 35 वर्ष बाद दीपमाला अपना पैतृक ससुराल देखने आई थी। गांव से मानसी स्टेशन जाने के दौरान यह घटना हुई। इस हादसे में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.