गाजीपुर, जनवरी 20 -- दिलदारनगर,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उसिया गांव के रहने वाले दरोगा इबरार खान पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह कब्रिस्तान स्थित दरगाह पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इबरार खान वर्ष 1989 बैच में पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना पर तैनात थे। अवकाश लेकर अपने परिजनों के यहां इलाहाबाद आए थे। रविवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे तीन भाइयों में से एक थे, जिनमें से एक आरपीएफ में और दूसरा मध्य प्रदेश पुलिस में सेवारत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.