साहिबगंज, सितम्बर 18 -- साहिबगंज। सारा भारत मयरा मोदक समाज कल्याण समिति की ओर से समाज सेवा, लेखन और पत्रकारिता के लिए निर्मल कुमार दे को गुरुवार का बर्धमान में सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानित किये जाने पर यहां के कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते बधाई दी है। मौके पर निर्मल कुमार दे ने कहा की यह उनके लिए अत्यन्त गौरव की बात है । इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री मौमिता विश्वास घोष ने सभी को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...