शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सबसे अधिक नए बच्चों का नामांकन बढ़ाने वाले जिले के 31 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में बीएसए की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। बताया गया कि प्रेरणा पोर्टल के अनुसार प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में सबसे अधिक नए नामांकन कराने वाले प्रधानाध्यापकों का सम्मान समारोह 30 मई सुबह 11 बजे कार्यालय सभागार में सम्माित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...