गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल के आवास पर होली मिलन समारोह सह नगर परिषद प्रतिनिधि सम्मान समारोह कार्यक्रम करने के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रविंद्र ने की। संचालन महामंत्री उमेश कश्यप के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित महासम्मेलन के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व सभी स्वजातीय वैश्य समाज के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपस्थित हो कर कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम बंधन मैरिज हॉल में रविवार को रात आठ बजे से आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में सभी वैश्य समाज के साथी से उपस्थित होने की अपील की गई ह। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद में जो भी वैश्य समाज के साथी निर्वाचित हुए है उन्हें कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञाप...