गढ़वा, जुलाई 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर में शनिवार को मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावकों व ग्रामीणों की उपस्थिति से उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्याणपुर पंचायत के मुखिया अशोक चंद्रवंशी ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय और पंचायत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं ही सफलता हासिल करते हैं।विद्यालय के प्रधानाध्यापक शरफुल्लाह अंसारी ने कहा कि परिश्रम का फल हमेशा मीठा ...