गया, जनवरी 31 -- टी मॉडल इंटर विद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी प्राचार्य मो. उमर इकबाल ने सेवानिवृत लिपिक सत्येंद्र प्रसाद वर्मा को सम्मानित किया। वरीय शिक्षक सुजाता कुमारी सिन्हा और डॉ दीपक कुमार ने सेवानिवृत्ति लिपिक को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। विद्यालय के लिपिक साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि सत्येंद्र वर्मा ने टी मॉडल इंटर विद्यालय में लगभग चार वर्षों तक अपनी सेवा दिया। इससे पहले सनाउत मानपुर सहित कई उच्च विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य किया।समारोह में मो. तौफीक,सत्यम कुमार सिंह,सुनीता,संगीता अमिता ,मुसर्रत जहां , दिव्या कांता, पुष्पा कुमारी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। मंच संचालन संगीत शिक्षक मार्शल अमित राज ने किया। एन सी सी कैडेट भी समारोह में शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...