संतकबीरनगर, मार्च 14 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभियोजन अधिकारी को शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी, समयबद्ध कार्रवाई तथा न्यायालय में मजबूत अभियोजन प्रस्तुत किए जाने के कारण जनपद की रैंकिंग में सुधार हुआ है । इस प्रकार उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित अभियोजन अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के साथ-साथ न्यायालय में प्रभावी पैरवी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जिससे अपराधियों को समयबद्ध सजा दिलाई जा सकें तथा समाज में कानून का राज स्थापित हो सकें । इस अवस...