गाजीपुर, फरवरी 26 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। उसरी चट्टी कांड में मारे गए मनोज राय हत्याकांड के मामले में वादी मुकदमा शैलेंद्र राय को सम्मन तामिल नहीं कराने पर एमपी/एमएलए कोर्ट के जज शक्ति सिंह ने नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने थाने से इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा और मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च की तिथि तय कर दी। इस दौरान हत्याकांड का आरोपी और माफिया मुख्तार अंसारी का साढ़ू आईएस-191 के सक्रिय सदस्य गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी पेश हुआ। वर्ष 2023 में बिहार के बक्सर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार राय ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वर्ष 2001 में मनोज राय की हत्या मुख्तार अंसारी, गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू समेत अन्य ने मिलकर की थी। मनोज राय मुख्तार अंसारी के साथ ठेकेदारी का काम करता था। इसी मामले में तन्नू अंसारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.