सम्भागीय निरीक्षक की प्रायोगिक परीक्षा सात सितंबर से
प्रयागराज, अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2020 के तहत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद के लिए प्रायोगिक परीक्षा सात से 14 सितंबर तक (आठ सितंबर को छोड़कर) दो सत्रों (सुबह दस बजे और दोपहर दो बजे से) में क्षेत्रीय कार्यशाला, झूंसी में आयोजित की जाएगी। आयोग के उपसचिव राजेश कुमार के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र और विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर 31 अगस्त से उपलब्ध रहेगा। आवश्यक अभिलेखों के साथ अभ्यर्थी प्रथम सत्र की प्रायोगिक परीक्षा के लिए सुबह 8:30 बजे एवं द्वितीय सत्र के लिए अपराह्न 12:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें। वहीं दूसरी ओर जिन अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया गया था उनमें से चार की अपील स्वीकार करते हुए प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.