सम्बद्ध सफाई कर्मियों को मूल तैनाती पर भेजने को ज्ञापन सौंपा
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- सफाईकर्मियों के सम्बद्धीकरण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सफाई कर्मचारी संघ ने ही डीपीआरओ को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों का सम्बद्धीकरण समाप्त करके उनको मूल तैनाती वाले स्थल पर भेजने की मांग की है। संघ ने यह भी कहा है कि सम्बद्धीकरण समाप्त न करने पर आन्दोलन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार व जिला मंत्री सोमेन्द्र मौर्य ने डीपीआरओ को ज्ञापन देकर कहा है कि बिना शासनादेश के ब्लाकों, विकास भवन और अधिकारियों के आवासों पर अटैच किए गए सफाई कर्मचारियों को तत्काल उनकी मूल तैनाती वाले राजस्व गांवों में भेजा जाए। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 23 सितंबर 2026 को भी इस समस्या को लेकर पत्र भेजा गया था, परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।पंचायती राज निदेशक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.