दुमका, अक्टूबर 14 -- रानेश्वर प्रखंड स्थित ब्लॉक रिसोर्स सेंटर ( बीआरसी) में मंगलवार को सम्पूर्ण 2.0 परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक-स्तरीय माइक्रो डायलॉग का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस सत्र में सम्पूर्ण 1.0 से सम्पूर्ण 2.0 तक के बदलाव, सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम का महत्व, सुनने से संबंधित गतिविधियाँ, नैरेटिव बिल्डिंग तथा भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सुनने से संबंधित गतिविधियाँ: सक्रिय रूप से सुनने, सहानुभूति रखने और प्रभावी संवाद के महत्व को समझने के लिए गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सम्पूर्ण 1.0 से 2.0 तक का बदलाव: सम्पूर्ण 2.0 की नई रणनीतियों, प्राथमिकताओं और कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। सेल का महत्व: बच्चों के समग्र विकास, भावनात्मक कल्याण और कक्षा में सहभागिता बढ़ाने में सेल ( एस ई एल ) की भूमिका पर विचार-विमर्श की गई। यह भी पढ़ें...