गिरडीह, अक्टूबर 4 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र में संपूर्ण 2.0 के तहत एक दिवसीय माइक्रो डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संकुल संसाधन सेवियों, प्रखंड साधन सेवियों सहित शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए संपूर्ण परियोजना के राज्य कन्वेनर वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि आज के समय में सोशल इमोशनल लर्निंग बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी हो गया है। यदि बच्चों के साथ समय रहते सामाजिक एवं भावनात्मक सीखने की प्रक्रिया को मजबूत नहीं किया गया, तो आने वाले समय में बच्चों और अभिभावकों के बीच दूरी बढ़ सकती है, जो समाज के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति होगी।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ उन्होंने कहा कि संपूर्णा 2.1 के ...