सहारनपुर, जून 21 -- सहारनपुर। तहसील सदर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में जांच अधिकारी दोनों पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही सम्पूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य जनसुनवाई कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी बल दिया।प्राप्त यह भी पढ़ें- सम्पूर्ण समाधान दिवस में 69 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण शिकायतों में सर्वाधि...