सम्पूर्ण समाधान दिवस में 112 शिकायतें पहुंचीं, नौ का मौके पर निस्तारण
शामली, जून 6 -- शामली/ कैराना। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। तीनों तहसीलों में कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील कैराना सभागार में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां उन्होने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा मौके पर जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- लेखपाल कानूनगो अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.