मऊ, जनवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। विगत शनिवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को मधुबन तहसील में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जनसुनवाई के दौरान कुल 108 शिकायते प्राप्त हुई। जिनमें से 12 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं छह शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व और पुलिस विभाग के मामले रहे। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया। मधुबन संवाद के अनुसार आयोजित समाधान दिवस में आई कुल शिकायतों में से राजस्व विभाग की 70, पुलिस विभाग की 15 एवं शेष अन्य विभागों से संबंधित थी। विशेष कर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर...