श्रावस्ती, मार्च 7 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम व एसपी ने लोगों की शिकायत सुनी। इस दौरान तीनों तहसील में कुल 40 शिकायतें आईं जिसमें से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील भिनगा में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम व एसपी ने पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां कुल 20 शिकायतें मिलीं। जिनमें से पांच शिकायतों का डीएम व एसपी ने मौके पर निस्तारण कराया। डीएम ने कहा कि वह नियमित रूप से जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन निस्तारण करा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का समयपूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.