श्रावस्ती, जनवरी 5 -- श्रावस्ती, संवाददाता। तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 31 शिकायतें मिलीं। जिसमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जमुनहा तहसील में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां कुल 13 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। इसी तरह भिनगा में सीडीओ शाहिद अहमद के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में आठ शिकायतें मिलीं। जिसमें से यहां मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। इकौना में एडीएम अमरेन्द...