लखीमपुरखीरी, जून 6 -- गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर किया जा सका जबकि शेष 55 मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में सर्वाधिक 35 प्रार्थना पत्र राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया और 30 मामलों को स्थलीय जांच के लिए भेजा गया। पुलिस विभाग से 7, संयुक्त जांच से संबंधित 9, खाद्य एवं रसद विभाग से 3, विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास विभाग से2- 2, समाज कल्याण विभाग,वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से 1-1 शिकायत प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज हुई 60 शिकायते...