मेरठ, अप्रैल 18 -- तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस का एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह व एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 54 शिकायतें आई। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए एडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी शिकायतें आई। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस उन्होंने कहा...