सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
मेरठ, मार्च 7 -- शनिवार को सरधना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायतें आई, जिनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। जिले से कोई भी अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। एसडीएम और तहसीलदार ने ही शिकायतें सुनी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, विद्युत, सिंचाई, चिकित्सा और शिक्षा विभाग से सम्बंधित शिकायते आई। जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संपूर्ण समाधान दिवस का मूल उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.