मेरठ, मई 2 -- शनिवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। उन्होंने डीएम के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं और समाधान की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 96 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए तय समयसीमा में समाधान करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। लंबित मामलों में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की...