वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। राजातालाब तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर न्यायालयों से पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया। भीखमपुर निवासी रामचंद्र सिंह ने एसडीएम को पत्रक देकर शिकायत की है। शांतनु सिनसिनवार की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई के दौरान रामचंद्र ने बताया कि उनके मुकदमे में नायाब तहसीलदार सेवापुरी लेखपाल रिपोर्ट लगने के बाद से पत्रावली गायब है। एसडीएम ने सम्बंधित पटल प्रभारी को जांच करने का निर्देश दिया। वीरभानपुर निवासी श्रवण कुमार ने नंगे तारों से निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई। तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने तहसील के सामने जीटी रोड पर फुटओवर ब्रिज बनवाने का मांग की। इस तरह 217 मामले आए, जिनमें 9 मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं, पिंडरा तहसील में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा के समक्ष थान...