कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- चायल तहसील परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा और एसपी सत्यनाराण प्रजापत ने संयुक्त रूप से किया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 36 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेज दिया गया। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, आवास, पेंशन, विद्युत एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। डीएम-एसपी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.