मेरठ, मार्च 24 -- सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व जिले के अन्य अधिकारियों ने सरधना पहुंचकर लोगों की शिकायते सुनी। इस उन्होंने अधिकारियों से आमजन की शिकायतों का तुरंत और गुणवत्तापरक निस्तारण करने का निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि अधिकारी इसका पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 41 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों को समय सीमा के भीतर निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.