वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के छात्रों ने सम्पूर्ण भारत में आयोजित "भारतीय ज्ञान परम्परा" (आईकेएस) ओलम्पियाड 2025 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र से सम्बद्ध मेधावी छात्र अखिलेश कुमार मिश्र, नन्दिनी साहू एवं अमन पटेल ने भारतीय ज्ञान परम्परा विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जिसके बीच यह सफलता विशेष महत्त्व रखती है।कुलपति प्रो. बिहारीलाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, "भारतीय ज्ञान परम्परा हमारी सां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.