लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बालाजी सुंदर मंडल ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के दौरान प्रथम दिन श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा एक बजे कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर से प्रारंभ की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालुओं ने सड़क पर पानी का छिड़काव किया और पूरी सड़क पर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा सबसे पहले मेन बाजार होते हुए सिंगाही खुर्द बाजार पहुंची, जहां पर जगह जगह पर शोभायात्रा को रोक-रोक कर बालाजी के भक्तों को व्यापारियों ने हलवा चना, मीठा, शरबत पिलाकर स्वागत किया। नगर में जगह-जगह पर स्वागत द्वार भी बनाए गए। इसके बाद सिंगाही खुर्द गांव में पहुंची शोभायात्रा का भी स्वागत किया गया। शोभा यात्रा मिल रोड, फॉरेस्ट कॉलोनी, खजुरिया मार्ग, चीनी मिल कॉलोनी आदि मार्गो पर निकाली गई। श...