साहिबगंज, फरवरी 1 -- साहिबगंज। सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड मंडरो एवं आकांक्षी जिला के चयनित 6 इंडिकेटर लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक भवन, मंडरो में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोरियो विधायक धनंजय सोरेन थे। उनके साथ जिला योजना पदाधिकारी एवं बीडीओ ने संयुक्त रूप से सभी इंडिकेटरों पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए 3 माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी विभागों के पदाधिकारी, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.