सराईकेला, मार्च 1 -- सरायकेला । नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत शनिवार को सरायकेला प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष का कार्यक्रम विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा क्योंकि यह राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के आधिकारिक विषय "विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना" पर आधारित था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं समुदाय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला की छात्राओं ने विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा और कौशल का प्रदर्शन किया। साथ ही प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में भी विविध गतिविधियों का आयोजन ...