बांका, मई 3 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कैथा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित कनौदी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण बैनर और तख्तियों के साथ सड़कों पर उतरे और "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाए। प्रदर्शन में गणेश राय, प्रताप राय, पंचानंद, उपेंद्र, सुभाष, संजीत, दीपक, रंजीत, पंकज, गुलशन, रमेश, विक्की, सोनू, नितेश, रामानंद, प्रमोद, बबलू, राजीव, इंद्रदेव सहित दर्जनों लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 50 घर हैं और पंचायत स्तर पर पीसीसी सड़क का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा संपर्क पथ अब भी कच्चा है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क-गंदगी के विरोध में विरोध में प्रदर्शन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.