गोरखपुर, मई 27 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के राघोपट्टी पड़री गांव के राम प्रसाद उर्फ रामा प्रसाद की पत्नी द्रोपदी के निधन के बाद एक फर्जी महिला ने द्रौपदी बनकर असली द्रौपदी की सम्पत्ति को अपनी दो बेटियों को दान में लिख दिया। जमीन और मकान कब्जा की बारी आई तो पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर खोराबार पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। राम प्रसाद ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी द्रौपदी के नाम खोराबार थानाक्षेत्र के रामपुर में भूमि है, जिस पर वह दुकान और मकान बनाकर आबाद चला आ रहा है। उनकी पत्नी का देहांत 4 जनवरी 2006 को हो गया था। इस बात का फायदा उठाते हुए झंगहा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा निवासी द्रौपदी उर्फ सावित्री देवी पत्नी स्व. राम प्रसाद निषाद ने उक्त जमीन को हड़पने का लिए अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.