नई दिल्ली, अगस्त 12 -- बॉलीवुड स्टार्स की फिटनेस हमेशा से ही लोगों को अचंभे में डालती रही है। 60-70 की उम्र के बाद भी बॉलीवुड स्टार्स सिर्फ देखने में यंग नहीं लगते, बल्कि फिटनेस में भी जबरदस्त होते हैं। अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल को ही देख लीजिए। भला उन्हें देखकर कौन कह सकता है कि उनकी उम्र 68 साल है। इस उम्र में भी वो जबरदस्त फिट दिखाई पड़ते हैं और एक्टिंग करियर में भी सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज भी होने वाली है, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब सवाल है कि 68 की उम्र में भी उनकी इस कमाल की फिटनेस का राज क्या है? क्या कोई खास डाइट है, जो सिर्फ बॉलीवुड वाले ही लेते हैं? तो चलिए जानते हैं सनी देओल ऐसा क्या खास करते हैं अपने फिटनेस रूटीन में।68 की उम्र में कौन सी स्पेशल डाइट लेते हैं सनी देओल? ...