भोपाल, जुलाई 8 -- Loco Pilot Samosa Video Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को लेकर रेलवे ने आधिकारिक सफाई जारी कर दी है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट ने समोसे खरीदने के लिए ट्रेन रोक दी। रेलवे ने इस दावे को पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है। रेलवे के मुताबिक, वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया गया और इससे लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की गई। रेलवे की ओर से जारी फैक्ट चेक में कहा गया है कि वायरल वीडियो किसी यात्री डेमू ट्रेन का नहीं, बल्कि एक मालगाड़ी का है। संबंधित मालगाड़ी (कॉनकॉर ग्रीन फील्ड प्राइवेट टर्मिनस) राऊ (RAU) यार्ड में पहले से तय इंजीनियरिंग कार्य के कारण होम सिग्नल पर अधिकृत रूप से रुकी हुई थी। यानी ट्रेन को खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए नहीं रोका गया था। रेलवे के अनुसार, इसी ...