गंगापार, अप्रैल 14 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे स्थित थाना पड़ाव चौराहे पर मंगलवार को समोसे के दाम को लेकर एक दुकान पर विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में चार लोग लहूलुहान हो गए।प्रतापगढ़ के मानधाता थानांतर्गत गुडरु निवासी हरिहरनाथ शर्मा प्रयागराज में अपनी मां के दाह संस्कार के बाद घर लौट रहे थे। मऊआइमा पड़ाव चौराहे पर बस रोकी और एक दुकान पर समोसे के दाम पूछने पर दुकानदार से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार और उसके साथ आए लोगों ने हरिहरनाथ शर्मा और उनके साथ आए नीतेश, मनमोहन, निशांत आदि को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। हरिहरनाथ ने थाने में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.