जौनपुर, अप्रैल 8 -- शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत समोधपुर गांव में परिजनों की डांट से छुब्ध एक किशोरी ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के सरपतहां थाना अन्तर्गत समोधपुर गांव निवासी 17 वर्षीय आंचल पुत्री राजेश कुमार ने बुधवार को मामूली कहासुनी के दौरान परिजन की डांट से छुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त किशोरी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...