सीतामढ़ी, मई 23 -- शिवहर। पुलिस ने पुरनहिया के प्रखंड प्रमुख के छोटे भाई व व्यवसायी स्व. समोद साह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। एसपी शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियो को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि बदमाशों ने समोद साह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर पूर्व नियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गई। इस मामले में पुरनहिया थाने के बसंत जगजीवन निवासी दिनेश सहनी के पुत्र निरंजन कुमार, बुखार चंडीहा निवासी संजय द्विवेदी के पुत्र शिवम कुमार तथा सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाने के मरपा ईश्वर दास निवासी रामकृपाल सिंह के पुत्र रामकुमार सिंह गि...