समोदिया में खुशहाली और भाई चारे की दुआ मांगी
रामपुर, मई 28 -- समोदिया। समोदिया में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत, पारंपरिक उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। नमाज समोदिया ईदगाह पर अदा की गई, जहां सुबह से ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था। ईदगाह पर नमाज मौलाना सादिक मुस्तफा ने मुकम्मल कराई। नमाज के दौरान मौलाना ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से भी ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में उपनिरीक्षक अभिनव अपनी पुलिस टीम के साथ सतर्क रहे।वही प्रशासन की भी नजर रही और शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा यह भी पढ़ें- पूरे अकीदत और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया बकरीद का त्योहार यह भी पढ़ें- बक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.