अलीगढ़, मई 8 -- n हत्या में फरार चल रहें 5 अन्य अभियुक्तों की पुलिस कर रही है तलाश दादाें, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव समैना ततारपुर में जमीन के विवाद में हुई किशोरी की हत्या के मामले में बीते बुधवार को पुलिस ने चाचा समेत छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।गांव समैना ततारपुर निवासी मुकेश यादव पुत्र रामसिंह का अपने छोटे भाई सिंटू और छोटे से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बीते मंगलवार की दोपहर दोनों पक्षों में पथराव हो गया था। इसी दौरान सिर में पत्थर लगने से मुकेश की बेटी 17 वर्षीय पूनम की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- गर्भवती भौजाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिंटू, छोटे, रुपेन्द्र समेत छह के खिलाफ मुकदम...