लखनऊ, मई 29 -- पेयजल संकट से जूझ रहे समेसी गांव के 28 मजरे के लोग नगराम, संवाददाता।जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक समेसी में इस भीषण गर्मी के बीच बीते पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है। जिससे रसूलपुर, समेसी, मेला गांव, महुली, शुकलवा, शंकरखेडा, इब्राहिमाबाद, भवानीखेड़ा, ललई खेड़ा, पटवाखेड़ा, छेदाखेड़आ, महुली, कलंदरखेड़आ, रामबक्श खेड़ा सहित पंचायत के सभी 28 मजरों के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे है। समेसी निवासी रामकुमार, सहजराम, सुरेंद्र राही, पवन, दिलीप साहू, रामहर्ष यादव समेत ग्रामीणों ने बताया कि बीते पांच दिनों से टंकी द्वारा पेयजल आपूर्ति बंद है। जिससे लोग पेयजल संकट से जूझ रहे है। यह भी पढ़ें- समेसी में पांच दिनों से जलापूर्ति ठप, 28 मजरों में पेयजल संकट ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल निगम के जेई ताविज फोन ही नहीं उठा रहे हैं। ...