कटिहार, अगस्त 19 -- समेली,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालयों के गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्वयं प्रयोग करने, मॉडल निर्माण, समस्या समाधान प्रक्रिया तथा प्रेजेंटेशन आधारित सीखने की पद्धति को विस्तार से समझाया। साथ ही,कक्षा अदला-बदली के माध्यम से सीखने की गुणवत्ता बढ़ाने की तकनीक पर भी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि पीबीएल गतिविधियां केवल पुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों के दैनिक जीवन, समुदाय एवं स्थानीय संसाधनों से जुड़कर हों, ताकि सीखना अधिक प्रभावी और स्थायी हो सके। कार्यशा...