कटिहार, अप्रैल 4 -- समेली ,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मौसमी बुखार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कालाजार सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों के उन्मूलन को लेकर अभियान तेज कर दिया है। विभाग के निर्देश पर प्रखंड के छोहार, खैरा एवं चकला मौलानगर इन तीन पंचायतों में दवा का छिड़काव किया जाना है। छोहार पंचायत में छिड़काव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक टीम में एक पर्यवेक्षक एवं पांच छिड़काव कर्मियों को लगाया गया है, जो घर-घर जाकर दवा का छिड़काव कर रहे हैं। पंचायतों में भी स्थानीय लोगों द्वारा जल्द से जल्द छिड़काव कराने की मांग तेज हो गई है, ताकि बीमारी के फैलाव को रोका जा सके। पर्यवेक्षक ने बताया कि कालाजार जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए यह छिड़काव अभियान बेहद जरूरी है। सभी प्रभावित क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.