कटिहार, जनवरी 5 -- समेली,एक संवाददाता किसानों का फार्मर रजिस्ट्री एवं फार्मर आईडी निर्माण कार्य के उद्देश्य से समेली प्रखंड में मिशन मोड में कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रथम चरण के अंतर्गत 6 से 9 जनवरी तक कैम्प लगाए जाएंगे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी भानु भवेश द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी कार्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने के लिए कृषि विभाग के कर्मियों के साथ संबंधित राजस्व कर्मचारी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी कैम्प पंचायत सरकार भवन में आयोजित होंगे। प्रथम चरण में पंचायतवार कैम्प की तिथि निर्धारित कर दी गई है। मुरादपुर में 6 जनवरी, पूर्वी चाँदपुर में 7 जनवरी, पश्चिम चाँदपुर में 8 जनवरी, जबकि खैरा, मलहरिया एवं छोहार पंचायत में 9 जनवरी को कैम्प आयोजित...