धनबाद, अक्टूबर 7 -- डीवीसी मैथन के एनएचपी सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को चारों समेकित श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वैधानिक अनुपालन पर वरिष्ठ महाप्रबंधक शैलेश गुप्ता के नेतृत्व में हाईब्रिड कार्यशाला का आयोजन किया गया। पचास प्रत्यक्ष व विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारी ऑनलाइन भाग लिया। श्री गुप्ता ने श्रम संहिताओं को संगठन में पारदर्शी, उत्तरदायी व सुव्यवस्थित कार्यसंस्कृति का मुख्य माध्यम बताया। कहा कि समयबद्ध अनुपालन और स्पष्ट प्रक्रियाएं कानूनी जोखिम को कम करने के साथ कार्यकुशलता और सकारात्मक कार्य वातावरण को मजबूत करती हैं। संचालन निदेशक अनन्या दत्ता चौधरी (संयुक्त श्रम आयुक्त, पश्चिम बंगाल सरकार एवं डीवीसी में वरिष्ठ प्रबंधक, एचआर) ने किया। चारों श्रम संहिता वेतन संहिता 2019, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास...