समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
कन्नौज, मई 8 -- दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, छिबरामऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 12 तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र दुबे ने बताया कि विद्यालय में दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित एवं सामान्य छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवासीय सुविधा, भोजन और आवश्यक शैक्षिक संसाधनों की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। नामांकन के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अंकपत्र, टीसी, चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.