गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जैविक भवन में 16 अप्रैल से संचालित सात दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के निदेशक आर आर सिंह ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी एवं सहायक निदेशक राहुल मिश्रा भी मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि संकाय के चतुर्थ वर्ष के प्रशिक्षुओं को समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) प्रणाली के विभिन्न घटकों, इसके भविष्य, फसलों की निगरानी तथा जैविक भवन की प्रयोगशाला में तैयार किए जाने वाले जैविक कीटनाशकों और जैव कारकों के बहुगुणन से संबंधित विस्तृत सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं को क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया, जिसमें उन्हे...